आवारा पशुओं से राहगीर परेशान, बार बार ख़बर प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदार बने हुए हैं उदासीन | New India Times

मो. मुजम्मिल/ मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आवारा पशुओं से राहगीर परेशान, बार बार ख़बर प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदार बने हुए हैं उदासीन | New India Times

जहाँ बारिश के दिनों में खेतों में फसले लहलाहाने लगती हैं वहीं किसानों को अपने पशुओं को चराने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अनेकों पशु पालक अपने अपने पशुओं को शहर के मुख्य सड़कों पर लावारिश छोड़ देते हैं। सडकों पर पशुओं के जमघट के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी का जीता जागता नजारा अधिकांश शहर की दमुआ छिन्दवाडा मुख्य मार्ग पर देखने को मिलता है। ऐसे में कोई बडी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं संबधित विभाग की लापरवाही के कारण शहर के अधिकांश मार्गों पर आवारा पशुओं का
जमघट लगा रहता है। पशुओं के सड़कों पर बैठे रहने से दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता, एसे में संबधित विभाग के नूमाईन्दों को आवारा पशुओं को छोड़ने वाले पशु पालकों पर आवश्यक कार्यवाही किया जाना चाहिए।

सडकों पर आवारा पशु पाए जाने पर पशुओं को कांजी हाउस में बन्द किया जाएगा और पशु मालिक पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जुन्नारदेव।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article