रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गत दिनों थांदला बाई पास के समीप फिनकेयर इस्माइल फाइनेंस कंपनी के एजेंटों द्वारा फाइनेंस की राशि वसूल कर लौट रहे थे कि अचानक 10-12 बदमाशों ने धारदार हथियारों से शाम करीब 5: 6 बजे एजेंटों को लूट लिया था। जिसमें करीबन ₹4 लाख रूपए की लूट हुई थी। जिसका आज झाबुआ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने थांदला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश किया।

गुप्ता ने बताया कि जिले की पुलिस टीम की सघन चेकिंग पेट्रोलियम तलाश जारी थी जिसके चलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों ने अन्य कई गुनाह कबूल किये हैं। इन बदमाशो ने राजस्थान कुशलगढ़ बांसवाड़ा में भी लूट को अंजाम दिया था। घटना में शामिल आरोपियों से नगदी राशि रूपये 3 लाख 39 हजार 990 रुपये जप्त किए गए हैं साथ ही एक टेबलेट, 2 पर्स, 3 बैग, 3 बाइक, एक चाकू एवं दो लठ जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट व 379 भादवी 392 के तहत दर्ज किया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराध पर ₹10000 का उद्घधोष की गई राशि थाना काकनवानी को उक्त राशि का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने संपूर्ण घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, एसडीओपी थांदला मनोहर गवली, थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, सभी प्रधान आरक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ में मंगलेश आर 573 संदीप, आर 552, महेश एवं आर 448 रवि, आर 531अमित,आर 103 महेंद्र नायक ,आर 618 अनिल, आर 468 रुपेश, आर 237 प्रकाश, 569 रघुवीर सिंह, आर 619 अक्षय, 97 जगदीश नायक का सराहनीय योगदान रहा विशेष कर 103 महेंद्र नायक का उक्त आरोपी को पकड़ने में सराहनीय योगदान रहा। जिसको पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम एवं जिले व नगर के समस्त पत्रकारों ने पुलिस की इस बड़ी जीत पर नवागत उप पुलिस अधीक्षक विवेक जी शर्मा कि भी प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।
