हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ओबीसी महासभा के लोगों ने आज ग्वालियर शहर में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली व महासभा के कुछ लोगों ने मुंडन कराया। ओबीसी महासभा के लोगों की मांग है कि प्रदेश सरकार 52 प्रतिशत आरक्षण दे जिसके लिए उन्होंने शहर रैली निकालकर शिवराज सरकार का विरोध किया।
