मुरादाबाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम डोडा पाउडर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम डोडा पाउडर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरादाबाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने करीब 1 किलो 2 सौ ग्राम डोडा पाउडर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तारकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने देर रात एक आरोपी को करीब 1 किलो 2 सौ ग्राम डोडा पाउडर के गिरफ्तार किया है। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस गश्त कर रही थी इसी दौरान अगवानपुर में सराय खजूर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति जाता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और तलाशी लेने पर युवक के पास से करीब 1200 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम कादिर निवासी अगवान पुर थाना सिविल लाइन बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version