बेरोजगार फार्मासिस्टों के लिए जिला अध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बेरोजगार फार्मासिस्टों के लिए जिला अध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

कोरोना महामारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को देखते हुए सरकार द्वारा फार्मासिस्टों की नियुक्ति के आदेश के बावजूद जिला स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। कोविड-19 महामारी में जिस तरह स्वास्थ्य विभागों में डॉक्टरों की कमी दिखाई दी इसको लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंदन मौर्य ने डीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

बेरोजगार फार्मासिस्टों के लिए जिला अध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

चंदन मौर्य ने कहा कि बेरोजगार फार्मासिस्टों ने प्रदेश सरकार से कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार के आदेश पर जल्द नियुक्ति की मांग की है। अम्बेडकरनगर बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन के जिला अध्यक्ष चंदन मौर्य ने साथ ही साथ यह भी बताया कि इससे स्वास्थ्य विभाग को मदद भी मिलेगी और बेरोजगार को रोजगार।
उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में सहयोग करने हेतु पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त करने हेतु आदेशित किया गया था।
इस प्रकरण में जनपद के सैकड़ों की संख्या में शिक्षित अनुभवी योग्य फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं जो सेवा देने के लिए तैयार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version