कलयुगी मां ने ही प्रेमी के साथ मिल कर कराया बेटे का अपरहण, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर किया खुलासा | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कलयुगी मां ने ही प्रेमी के साथ मिल कर कराया बेटे का अपरहण, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर किया खुलासा | New India Times

मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र में लगभग दस दिन पूर्व हुए 5 साल के बच्चे ध्रुव अपहरण मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है उसने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस खुलासे में एक ऐसी कलयुगी मां की तस्वीर समाज के सामने आई है जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मासूम बेटे का अपहरण करा डाला था। एसएसपी ने आरोपी मां को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार करते हुए पूरे ध्रुव अपहरण कांड का पटाक्षेप कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी यह वह कलयुगी मां है जिसने अपने पांच साल के बच्चे ध्रुव के अपहरण का बड़ा खेल रच डाला। दरअसल घटना 7 अगस्त को उस समय सामने आई थी जब शाम को लाइन पार निवासी गौरव के बेटे के अपहरण होने से हड़कम्प मच गया था, जिसे लेकर पुलिस विभाग भी कुछ कहने से कतरा रही थी, उसने बच्चे की जान की दुहाई देते हुए मामले को उजागर न करने की मांग मीडिया से भी मांग की थी, लेकिन पुलिस दबाव के चलते बच्चे को गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया था, लेकिन मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मीडिया के सामने बच्चे की मां और उसके प्रेमी अशफाक को पेश करते ही एक कलयुगी मां का चेहरा सामने ला दिया, इसने खुद कबूल किया कि अशफाक से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के फेसबुक पर हुई थी, उन लोगों ने तीस लाख की फिरौती इस लिए मांगी थी, ताकि वो लोग तेलंगाना में जाकर एक जिम खोलेंगे और शादी करके वहीं बस जाएंगे।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार आरोपी अशफाक मूल रूप से तेलंगाना का ही रहने वाला है और वह लगातार इस महिला के सम्पर्क में था और वही गाड़ी लेकर अपहरण प्रकरण में ध्रुव को लेकर गाजियाबाद गया था। पुलिस ने उसकी सभी जगह की वीडियो फुटेज के आधार पर इसका खुलासा किया है।

By nit

Exit mobile version