स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की टीम ने राष्ट्र गान के साथ किया ध्वजारोहण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की टीम ने राष्ट्र गान के साथ किया ध्वजारोहण | New India Times

स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड की टीम ने गुलाम गौस खां चौक मिनर्वा पर महारानी लक्ष्मीबाई के मुख्य तोपची मर्दे गुलाम गौस खां साहब का मालार्पण कर राष्टीय गान के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष इरशाद खान कहा कि जिस तरह गुलाम गौस खां साहब ने अपनी झांसी की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया उसी तरह हम अपने मुल्क भारत के लिए वक़्त पड़ने पर आपने भी प्राणों का बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के संस्थापक मक़बूल हुसैन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव अकील खान, जिला महासचिव इमरान खान, जिला सचिव इरफान हुसैन, जिला सचिव नौशाद अहमद, महानगर अध्यक्ष कमलेश परिहार, महानगर उपाध्यक्ष अफजल खान, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष इमरान खान, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रामेंद्री पाल मौजूद रहे।
प्रदेश सचिव आशू अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article