अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष सैयद खालिद ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्टर ऑफिस परिसर में झंडा वंदन करते हुए सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उसके के बाद मीडिया से रूबरू होते हुऐ देश व प्रदेशों में पत्रकारों के प्रति हो रहे अत्याचारों पर अपनी चिंता व्यक्त की।
काउंसिल के अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने क्रांतिकारी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए अभियान चलाया जाए ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा उनके कल्याण के लिए देश व प्रदेश की सरकारें व्यवस्था करें।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है देश की आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून का निर्माण नहीं किया। वर्तमान संदर्भ में संविधान द्वारा प्रदत विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार हो रहे हैं यह भी चिंतनीय है। आज देश का पत्रकार यदि सच को उजागर करता है तो उसके खिलाफ षड्यंत्र के तहत कानूनी कार्रवाईया की जाती है, उसकी आवाज दबाई जाती है, यहाँ तक कि वक्त आने पर उसकी हत्या तक कराई जाती है। अमर शहीद महिला पत्रकार गौरी लंकेश सहित सैकड़ों ऐसे पत्रकार हैं जिनको सच उजागर करने के फल स्वरुप अपनी जान गंवानी पड़ी है।
यह दुर्भाग्य का विषय है भारत में पत्रकारों की आवाज को निरंतर दबाया जा रहा है, ऐसे हालात में संपूर्ण देश में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना नितांत आवश्यक है और पत्रकारों व उनके परिवारों के कल्याण हेतु पत्रकार कल्याण आयोग की स्थापना जी भी बेहद जरूरी है।
इस मौके पर मोहम्मद साजिद खान, विक्रांत रेड्डि, आशा रेकवार,रवींद्र गुप्ता, राकेश रेकवार, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
