राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने किया एक दर्जन से भी अधिक पत्रकारों का सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने किया एक दर्जन से भी अधिक पत्रकारों का सम्मान | New India Times

कोरोना माहमारी में जब इंसान इंसान से दूर हो गया तब पत्रकार ही है जिसने उन दूरियों को निडर होकर कम किया। डॉक्टर हो या पुलिस उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन कर कोरोना योद्धा बनकर सामने आए हैं लेकिन पत्रकार तो पत्रकारिता को धर्म मानकर मानवसेवा में आगे आये, उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में अपने स्वागत भाषण में सम्भागीय अध्यक्ष सुमित्रा राजू मेड़ा ने कही।
उन्होंने कहा मेघनगर के पत्रकारों ने कोविड 19 के दौरान खतरों के खिलाड़ियो की तरह बिना परवाह किये मानवसेवा के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने किया एक दर्जन से भी अधिक पत्रकारों का सम्मान | New India Times

मेघनगर के एक निजी होटल में सादे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग द्वारा मेघनगर के चयनित जांबाज कलमकारों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने किया एक दर्जन से भी अधिक पत्रकारों का सम्मान | New India Times

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने संगठन के विषय में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग मानव के अधिकार के लिए लड़ता आया है और लड़ता रहेगा।
जब भी मानव सेवा का समय व मौका मिलता है शासन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जन सहयोग से कार्य करता है। आतिथ्य उद्बोधन में समाजसेवी भरत मिस्त्री ने कहा कि आदिवासी अंचल में समाज सेवा के पर्याप्त अवसर हैं इसलिए मिलकर काम करेंगे तो ज्यादा लोगों को लाभ मिल सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार ने आयोग के कदम की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार संघ हमेशा सेवा कार्य करने वालों के साथ है इसलिए जहाँ भी आवश्यकता लगे वो हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगा।
कार्यक्रम में मुकेश मेहता व प्रेमसिंह बसोड़ ने भी अपनी बात रखते हुए संगठन को धन्यवाद दिया।
अंतिम वक्ता के रूप में भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी ने कोविड 19 की जंग जीतने के समय कोरन्टीन सेंटर के अनुभवों से रूबरू कराते हुए हुए भावुक नजर आए।
उन्होंने कहा कोविड का ख़ौफ इतना है कि यहाँ इंसान टेस्ट कराने से कतरा रहा है लेकिन वहां अंदर का इंसान बाहर आने के लिये कोविड टेस्ट के लिये कतार में लगा हुआ है।
उन्होंने इस बीमारी पर भी गम्भीरता जाहिर करते हुए कहा कि कोविड की जाँच व इलाज के साथ यह बीमारी भी अनेक प्रकार से समझ से परे ही है।

इनका हुआ सम्मान

कोविड 19 के दौरान सेवा जज्बे के साथ अपनी कलम के माध्यम से जनता शासन प्रशासन के मध्य माध्यस्तता की भूमिका का निर्वहन करने वाले दिग्गज पत्रकार रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अनूप भंडारी, प्रकाश भंडारी,
मुकेश मेहता, प्रेमसिंह बसोड़, मनीष गिरधानी, नीलेश भानपुरिया, दशरथ सिंह कट्ठा, पंकज बडोला, फारुख शेरानी, भूपेंद्र बरमंडललिया, सुनील डाबी, जियाउल हक कादरी, अली अजगर बोहरा, निसार पठान, जाकिर शेख आदि को आयोग का दुपट्टा पहनाते हुए कलम के साथ कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र भेंट किया गया।

इस दौरान अपना नया वेब पोर्टल लॉन्च करने के लिए संगठन के पदाधिकारी व थांदला पत्रकार मनोज उपध्याय व राजेश डामर को बधाई देते हुए उनका भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने व संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष नीलेश भनपुरिया ने आभार मानते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामना प्रेषित की गई।
शासन के नियमों का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम मात्र 30 मिनट में ही समाप्त कर दिया गया।

By nit

Exit mobile version