कांग्रेस प्रवक्ता स्व. श्री राजीव त्यागी की मौत को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

कांग्रेस प्रवक्ता स्व. श्री राजीव त्यागी की मौत को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग | New India Times

अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्व. श्री राजीव त्यागी की मौत के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी आह्वान पर सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में युवा कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशरफ खान के नेतृत्व में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि गत बुधवार को टीवी न्यूज़ चैनल में डिबेट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता स्व. श्री राजीव त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। स्व. त्यागी जी न्यूज़ चैनल की परिचर्चा में शामिल हुए थे जहां बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। डिबेट के दौरान संबित पात्रा द्वारा स्व. राजीव त्यागी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। युवा कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक को सौपें ज्ञापन में मांग की कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्व. राजीव त्यागी जी की मौत के लिए जिम्मेदार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जावे।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशरफ खान, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री/ प्रवक्ता आशीष चौबे, सुरेन्द्र करोसिया, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अबरार सौदागर, आई. टी. सेल समन्वयक सन्दीप चौधरी, महासचिव अभिनव चौहान, शोएब कुरेशी, धीरज खरे, अमन यादव, रोहित वर्मा, सौरभ पटेल, जितेन्द्र दुबे, राजा खटीक आदि युवा कांग्रेसजन मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article