जुन्नारदेव के विजय स्तंभ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थागित करने पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल/ मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के विजय स्तंभ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थागित करने पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

आजादी के बाद से विजय स्तंभ में स्वतन्त्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े ही हर्ष उल्लास से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। पूरे विकासखंड का यह मुख्य आयोजन स्थल है। विजय स्तंभ हर वर्ष लोगों में बड़ी उत्सुकता तिरंगे झंडे के प्रति रहती है। इस वर्ष राष्ट्रीय परंपरा टूटने से लोगों में काफी निराशा है। इस परंपरा को टूटने से बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन देते समय नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण जयसवाल, उपेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष हेमराज पवार, असलम खान, गामा जैन, इनायत उल्ला खान आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article