प्रधान प्रतिनिधि ने शिकायतकर्ता को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रधान प्रतिनिधि ने शिकायतकर्ता को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार का नारा देने वाली सरकार के नुमाइंदों की करामात, बीते दिनों ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर लगे लाखों रुपए के गबन के आरोप को लेकर तिलमिलाया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिकायतकर्ता के घर घुसकर परिवार वालों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बदसलूकी किया। शिकायतकर्ता का कुसूर बस इतना था कि उसने प्रधान के विकास का भंडाफोड़ किया था। यह मामला विकासखंड टांडा के ग्राम सभा दौलतपुर महमूदपुर का है जहां की प्रधान निर्मला यादव हैं। यह गांव जो अपनी बुनियादी सुविधाओं से आज भी कोसों दूर है। पानी, सड़क, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह गांव शासन-प्रशासन के विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है जबकि सेक्रेटरी विनय वर्मा शासन और प्रशासन को झूठी रिपोर्ट भेजकर शासन प्रशासन को गुमराह कर विकास की गंगा बहा रहे हैं।
शिकायतकर्ता कुमार कन्हैया कुमार ने बताया कि टांडा ब्लॉक दौलतपुर महमूदपुर का यह गांव यहां के लोग ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते शिकायत पर शिकायत करते हैं मगर ठोस कार्रवाई ना होने से विकास का पैसा प्रधान, सेक्रेटरी और संबंधित अधिकारी की जेब में जा रहा है। खबर प्रकाशित होते ही तिलमिलाया ग्राम प्रधान कन्हैया के घर जाकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में रखते हुए सामान को उठा कर फेंकना शुरू कर दिया और कहा जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले, फोन पर भी प्रधान प्रतिनिधि की सारी करतूत कैद हुई है। गुंडे मवाली की भाषा में बात करते हुए प्रतिनिधि ने कहा की सेक्रेटरी का तबादला हो गया, अब कोई कुछ नहीं कर सकता। इस बात से डरा सहमा कन्हैया का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव यूपी, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और भ्रष्ट सेक्रेटरी, प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि पर कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version