कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेसियों ने बैठक कर तैयार की चरणबद्ध आन्दोलन की रूप रेखा, 17 अगस्त से होगी आन्दोलन की शुरुआत | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेसियों ने बैठक कर तैयार की चरणबद्ध आन्दोलन की रूप रेखा, 17 अगस्त से होगी आन्दोलन की शुरुआत | New India Times

कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि रोकने में शासन-प्रशासन के फ़िसड्डी साबित होने तथा निजी अस्पतालों की अपेक्षा शासकीय अस्पतालों में कोरना प्रभावितों की हो रही मौतों के साथ-साथ कोरोना से सागर जिला वासियों को बचाने व कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन की दोषपूर्ण कार्य प्रणाली को लेकर सागर जिले के प्रमुख कांग्रेसियों की आवश्यक बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में कोरोना संक्रमण से बिगड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने, कोरोना प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिलाने, कोरोना से बचाव हेतु प्रदत्त फंड के हुए दुरुपयोग की जांच, इलाज के अभाव में कोरोना प्रभावितों की हुई मौतों, कोरोना मरीजों के इलाज में बरती गई अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार आदि को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया  गया कि चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत 17 अगस्त सोमवार से की जायेगी।

बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश चन्द्र जैन, बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष पांडेय, मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौर, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, भूपेंद्र सिंह मुहासा, जितेंद्र सिंह रोहण, सुरेंद्र चौबे, अखिलेश मोनी केशरवानी, विजय साहू, राकेश सरवैया, जितेंद्र सिंह चावला, शरद राजा सेन, सिंटू कटारे, गिरीश पटेरिया, कमलेश साहू गढ़ाकोटा, आशीष ज्योतिषी, महेंद्र यादव, अशरफ खान, संजय मोंटी यादव, आशीष चौबे, श्याम व्यास, देवेंद्र कुर्मी, अबरार सौदागर, प्रदीप सोनी, राहुल जैन सहित अनेक  कांग्रेसियों ने बैठक में शामिल होकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ किए जाने वाले चरणबद्ध आंदोलन  के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article