सचिन पायलट का गूजर होना भी उनका कांग्रेस में वापसी का बड़ा कारण बना | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सचिन पायलट का गूजर होना भी उनका कांग्रेस में वापसी का बड़ा कारण बना | New India Times

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रभारी महामंत्री अविनाश पांडेय को साथ लेकर आखिर तक सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी के विरोध करते रहने के बावजूद दिल्ली में मौजूद दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की पहल पर सचिन पायलट की गांधी परिवार के पुत्र-पत्री की उपस्थिति में ससम्मान वापसी में उनका गूजर नेता होना भी एक अहम कारण माना जा रहा है।
कांग्रेस का एक समय था जब पार्टी में अवतार सिंह भडाना, रामवीर सिंह विधुड़ी व राजेश पायलट सहित कुछ अन्य गूजर राजनीतिक नेता समय समय पर हुआ करते थे। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान व जम्मू कश्मीर में खासतौर पर गूजर मतदाताओं की एक बडी तादाद मौजूद है जिनको साधने के लिये गूजर बिरादरी में सामाजिक नेता तो ओर भी हो सकते हैं लेकिन बिरादरी में वर्तमान समय में कांग्रेस के पास सचिन पायलट ही लोकप्रिय गुजर राजनीतिक नेता हैं जिसके नाम पर गूजर मतदाताओं को लुभाया जा सकता है। इसके विपरीत अशोक गहलोत मैनेजर अच्छे हो सकते हैं लेकिन उनके नाम पर उनकी बिरादरी के मत राजस्थान में ही कांग्रेस को अच्छी तादाद मे कभी नहीं मिल पाये हैं। वहीं गहलोत के नाम से राजस्थान व उससे बाहर उनकी बिरादरी के मतों को साधना नामुमकिन बताते हैं।
सचिन पायलट के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनकर राजस्थान आने के बाद तीन विधानसभा व दो लोकसभा के हुये उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के जीतने में गूजर मतदाताओं का कांग्रेस की तरफ आकर पायलट को अपना राजनीतिक नेता मानते हुये मतदान करना प्रमुख कारण रहा बताते हैं। गुजर वैसे तो परम्परागत रुप से माली मतदाताओं की तरह गूजर भी भाजपा का मतदाता रहा है लेकिन जबसे सचिन पायलट को अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने राजस्थान भेजा तब से आम गूजर मतदाता को लगा कि सचिन को मुख्यमंत्री बनाने के लिये सभी जगह कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करना अनिवार्य है। 2018 के विधानसभा चुनाव में गूजर मतदाताओं ने उक्त लाईन पर ही मतदान किया था।
कुल मिलाकर यह है कि मुख्यमंत्री गहलोत की इच्छा के विपरीत राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की पहल पर सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी के अनेक कारणों में एक प्रमुख कारण दिल्ली-यूपी-हरियाणा-राजस्थान व जम्मू काशमीर में गूजर मतदाताओं की बहुलता होने पर उन मतों को साधने के लक्ष्य होना भी माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version