नगरपालिका परिषद ने रोको-टोको अभियान के तहत की चालानी कार्यवाही, नगरपालिका ने निःशुल्क बांटे 500 मास्क | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगरपालिका परिषद ने रोको-टोको अभियान के तहत की चालानी कार्यवाही, नगरपालिका ने निःशुल्क बांटे 500 मास्क | New India Times

देवरी नगरपालिका ने जिला प्रशासन के आदेशानुसार चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के अंतर्गत नगर पालिका चौराहा आदि पर नगरपालिका परिषद द्वारा बिना मास्क घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें 100 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 46 चालान काटे गए जिसमें 4600 रुपये नकद बसूले गए।वहीं दूसरी ओर नगरपालिका ने 500 मास्क नि:शुल्क रूप से बांटे और नगर के सभी नागरिकों से अपील की गई कि खुद की न सोचो परिवार की तो सोचो, बिना मास्क घर से न निकलो, कोरोना को भगाना है तो मास्क लगाना है।

नगरपालिका परिषद ने रोको-टोको अभियान के तहत की चालानी कार्यवाही, नगरपालिका ने निःशुल्क बांटे 500 मास्क | New India Times

चालानी कार्यवाही नगरपालिका सीएमओ निशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन में स्टाफ उमाशंकर लोधी, मुकेश नामदेव, उत्तान रिछारिया, जमील खान, देवेन्द्र पलिया, विवेक लखेरा, हरगोविंद राव ट्रैफिक पुलिस, संजय दीक्षित, जयराम यादव आदि स्टाफ उपस्थिति में की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article