मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अल्पसंख्यक विकास कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष समीर अहमद बागबान ने मोहम्मद आसिम उद्दीन पिता अमीन उद्दीन, निवासी अंडा बाजार, मस्जिद ताना गुजरी, बुरहानपुर को अल्पसंख्यक विकास कमेटी बुरहानपुर का आई टी सेल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर सैयद फरीद सेठ, डाक्टर शहाबुद्दीन फाइक, जमील उद्दीन निजामुद्दीन, अमीनुद्दीन बाबू सेठ, फरहान शेख, इकरामुद्दीन आदि ने मोहम्मद आसिम उद्दीन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला अध्यक्ष समीर अहमद बागबान का आभार माना है।
