संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में बीते दिनों शहरकाजी अब्दुल हमीद कादरी साहब का इंतकाल हो जाने कारण ग्वालियर शहरकाजी पद रिक्त हो गया था। ग्वालियर शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों ने सर्वसहमति से ग्वालियर शहरकाजी के पद पर मौलाना गुलाम नबी साहब को चुना है।

मौलाना गुलाम नबी साहब को इस्लामपुरा मस्जिद इमाम मौलाना शाकिर रजा नूरी साहब ने पगड़ी साफा बांधकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मौजूद तमाम मस्जिदों के इमामों ने भी नये शहरकाजी मौलाना गुलाम नबी साहब को मुबारकबाद दी। कौम की रहनूमाई अब नये शहरकाजी मौलाना गुलाम नबी करेंगे।
