लोक निर्माण विभाग के पुलिया की हो रही है मरम्मत | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लोक निर्माण विभाग के पुलिया की हो रही है मरम्मत | New India Times

नगर के मुख्य मार्ग रेलवे वार्ड नंबर 16 गेट चर्च तिराहा के मध्य स्थित पुलिया के ऊपर भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण बड़े बड़े गड्ढे उबर आए हैं जिसकी मरम्मत संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह मार्ग शहर के जीवन रेखा का कार्य करती है बावजूद इसके वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। यह सड़क मार्ग शहर से सारणी छिंदवाड़ा सहित देश के बड़े-बड़े महानगरों को जोड़ती है। संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण सड़क के कई हिस्सों पर बड़े-बड़े गड्ढे अधिकांश देखे जा सकते हैं। इसी मार्ग पर स्थित चर्च तिराहा के निकट प्राचीन काल में निर्मित पुलिया अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। बारिश व बाढ़ के कारण उभर आए बड़े-बड़े गड्ढों की संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version