यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्षा समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में धौलपुर शहर के सैपऊ उपखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
समृद्धि दीक्षित ने बताया कि भारत की केंद्र सरकार द्वारा जो तानाशाही शासन चलाया जा रहा है जिससे आम जनता बहुत परेशान है, जनता कांग्रेस पार्टी की चुनी सरकारों को विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार को गिराया जा रहा है,ऑ हिंदुस्तान के अंदर महंगाई से जनता परेशान है, सरकार के तानाशाही रवैए को खत्म करके आज क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के लिए ज्ञापन के माध्यम से सरकार के तानाशाही रवैए को खत्म कर दिया जावे। महामहिम आज ही आदेश कर केंद्र की सरकार को पाबंद करें इससे जनता द्वारा चुनी गई सरकार माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के सानिध्य और राजस्थान सरकार बच सके और राजस्थान का विकास हो सके।
इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष मुकुंद चौधरी कॉन्ग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा दाऊ दयाल साधुराम आजाद मिर्जा अनिल अरेला अमित शर्मा रामेंद्र मीणा अनिल शर्मा राकेश त्यागी दुर्गेश श्रीवास्तव सोमेंद्र मीणा पातीराम रामवती गीता स्वाति व गणमान्य नागरिकों सहित कांग्रेस सेवादल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
