रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में कमल पटेल ,सुरेंद्र जैन, अमर सिंग मीणा ने लगाए चौके छक्के | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में कमल पटेल ,सुरेंद्र जैन, अमर सिंग मीणा ने लगाए चौके छक्के | New India Timesहरदा जिले के ग्राम रहटा खुर्द के तत्वाधान में विशाल रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वाड़ी मैदान रहटा खुर्द जिला हरदा में किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 7,001 रुपए पूर्व मंत्री कमल पटेल, दुव्तीय पुरुस्कार 5001 रुपए सुरेंद्र जैन नगरपालिका अध्यक्ष, तृतीय पुरुस्कार 2001 रुपए दिए गए। ​रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में कमल पटेल ,सुरेंद्र जैन, अमर सिंग मीणा ने लगाए चौके छक्के | New India Timesसमिति द्वारा एंट्री फीस के तौर पर 401 रुपए लिए गए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कमल पटेल पूर्व मंत्री, सुरेंद्र जैन नगरपालिका अध्यक्ष और अमर सिंह मीणा जिलाध्यक्ष पहुंचे और समिति के द्वारा आयोजन को आगे बढ़ाया। मौके पर पहुंचे अथितियों ने क्रिकेट खेल की शुरआत में पूजन कर कमल पटेल ,सुरेंद्र जैन ,अमर सिंग मीणा ने मैच के दौरान लगाए चौके छक्के, वहीं क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट खेल में आगे बढ़ने की बात कही और भविष्य में आगे बढ़ते रहने की सीख दी। खेल प्रेमियों ने जमकर मैच का लुफ्त उठाया। काफी संख्या में नौजवान इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version