मीरा-भाईंदर में 15 अगस्त से सभी कारखानों, दुकान, होटल्स, माॅल शुरु करे मनपा: डाॅ. आसिफ शेख | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर में 15 अगस्त से सभी कारखानों, दुकान, होटल्स, माॅल शुरु करे मनपा: डाॅ. आसिफ शेख | New India Times

महाराष्ट्र सरकार के पुर्व राज्यमंत्री व मीरा-भाईंदर मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता डाॅ.आसिफ शेख ने मनपा आयुक्त डाॅ. विजय राठौड़ को पत्र देकर मांग की है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से सम विषम का नियम रद्द करके मिरा-भाईंदर शहर के सभी दुकानें, कारखाने, होटल्स, माॅल व मार्केट शुरु करने की परमिशन दी जाये।

मीरा-भाईंदर में 15 अगस्त से सभी कारखानों, दुकान, होटल्स, माॅल शुरु करे मनपा: डाॅ. आसिफ शेख | New India Times

डाॅ.आसिफ शेख ने मनपा आयुक्त से कहा है कि लाॅकडाऊन के कारण पिछले चार महिनों से लोगों का और शहर के सभी छोटे बड़े कारखाने, हाॅटेल, माॅल चलाने वाले व्यापारियों की आर्थिक परिस्थिती बेहद खराब हो चुकी है, सभी लोग काफी परेशान हाल हैं। सरकार के अनलाॅक नियमों के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नासिक, औरंगाबाद आदि कई शहरों में सम विषम नियम रद्द करते हुए वहाॅं पर सभी दुकानें, हाॅटेल्स, माॅल व कारखाने आदि नियमों का पालन करते हुए शुरु कर दिये गये है। डाॅ.आसिफ शेख ने कहा राज्य सरकार के 33 प्रतिशत कर्मचारियों को लेकर तथा नियमों का पालन करते हुए मिरा भाईंदर के सभी दुकान, हाॅटेल्स, कारखाने, माॅल, मार्केट आदि शुरु करने की परमिशन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से दी जाये। जिसके कारण शहर की जनता व सभी छोटे बडे व्यारारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और उन्हें काफी हदतक राहत मिलेगी और वे सभी शहर के विकास में योगदान कर सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version