लड़की का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लड़की का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मोहनलालगंज थाना कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस ने एक लड़की को बहला फुसला अपहरण करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लड़की को आज़ाद कराने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी की उसकी लड़की का अपहरण रामकिशोर पुत्र रामकुमार निवासी डाडा सिकंदरपुर थाना मोहनलालगंज लखनऊ व दुर्गेश पुत्र माता प्रसाद निवासी ग्राम पचौरी थाना मोहनलालगंज लखनऊ ने कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद एसीपी संजीव कुमार सिन्हा थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने तत्काल एक्शन लेते हुए घेरा बंदी कर खोजबीन शुरू कर दी तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया। पुलिस का यह प्रयास रंग लाया, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अतरौली मोड़ से आरोपी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से लड़की को सकुशल मुक्त करा कर उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version