सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

थाना क्षेत्र खीरों की पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब राजपूत ढाबे में रात के समय कुछ अजनबी व्यक्ति अचानक ढाबा मैनेजर के ऊपर गोली चलाने लगे जिससे ढाबे में खाना खाने वालों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना खीरों पुलिस को मिलते ही उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह यादव अपनी सशक्त पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचकर तमंचा सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने कुछ दिन पूर्व त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के आसपास हुई लूट की घटनाओं को अंजाम देने को कबूल की जिस पर खीरों पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 244/ 2020 धारा 392 व मुकदमा अपराध संख्या 245/ 2020 धारा 354 के तहत पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को खीरों पुलिस ने जेल भेजा। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त बाबू सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी कण्डेयपुर थाना क्षेत्र खीरों व संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम झबरा हरदो पट्टी कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बताए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कॉन्स्टेबल विभोर विक्रम सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह सहित चौकी इंचार्ज सेमरी उपस्थित रहे।
