बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के सेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक कामरेड कापड़े को अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के सेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक कामरेड कापड़े को अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

मध्य रेलवे बुरहानपुर के मुुख्य टिकट निरीक्षक शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के सेवानिवृत्त प्रबंधक कामरेड स्वर्गीय एम के कापडे का 23 जुलाई 2020 को निधन हो गया था। उनके निधन पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रेलवे यूनियनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 5 अगस्त 2020 को शाम 7:30 बजे यूनियन कार्यालय में किया गया। जिसमें रेलवे कर्मचारियों अधिकारियों ने तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा रेलवे कर्मचारियों के हित में उनके द्वारा की गई सेवाओं एवं कार्यों का स्मरण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता, स्वर्गीय एम के कापड़े के पुत्र एवं बुरहानपुर के स्टेशन अधीक्षक कामरेड पुष्पेंद्र कापड़े, मुख्य निरीक्षक
शकील अहमद सिद्दीकी, एसएससी सिग्नल
विनोद कश्यप, एन आर एम यू के कोषाध्यक्ष महेश कुल्हाडे, आकाश ठाकुर, उमा कान्त, एस एस ई राजीव गुप्ता, वामन कुलकर्णी, अश्वनी त्रिपाठी, एच आइ राधेश्याम रमन, पीडब्ल्यू आई श्री तिवारी, पीडब्ल्यू आई श्री एस के श्रीवास्तव,सीनियर टी ई अरुण रविदास सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version