PDS घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफ़ आई आर करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
PDS घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफ़ आई आर करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा | New India Timesकांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव आज अपने समर्थोकों के साथ PDS घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफ़ आई आर कराने एमपी नगर थाने पहुंच कर सीएसपी कुलवंत सिंह को शिकायती आवेदन पत्र देकर तुरंत एफ़ आई आर करने की मांग की। पुलिस द्वारा तुरंत एफ़ आई आर नहीं करने को लेकर कांग्रेसी नेताओं और सीएसपी में बहसबाजी हो गई। जैसे ही कांग्रेसी समर्थकों को सीएसपी कुलवंत सिंह द्वारा तुरंत एफ़ आई आर नहीं लिखने की खबर मिली तो वह लोग आक्रोशित हो कर मुख्यमंत्री तथा पुलिस के खिलाफ थाने में घुसकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद भी जब कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को थाने से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग से मची भगदड़ में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के गिरने से हल्की चोटें भी आई हैं।​
PDS घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफ़ आई आर करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा | New India Timesप्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से राशन की दुकानों में POS मशीनों में गड़बड़ी कर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को दिए जा रहे खाद्यान्न में करोड़ों की गड़बड़ी हुई है। भोपाल के ही 37 राशन दुकानों से डीएसके डिजिटल कंपनी द्वारा आधार नम्बर POS मशीनों में छलपूर्वक पहले से ही फीड कर दिए गए हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि चिन्हित 83 आधार कार्डों के नम्बर ऐसे हैं जिनसे 28 हजार बार फर्जी राशन का ट्रान्जेक्शन किया गया है। अरूण यादव ने आरोप लगाया कि करोड़ों का राशन फर्जी वितरण दिखाकर खुले बाजार में बेचकर भारी भ्रष्टाचार किया गया है।

जब इस सम्बंध में एमपी नगर सीएसपी कुलवंत सिंह से बात की गई तो उन का कहना था कि शिकायती आवेदन ले लिया गया है और जांच करने के बाद ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version