खाद की कमी से परेशान किसान दर दर भटकने को है मजबूर, विधायक मुकेश पटेल ने नाराज़गी जताते हुए दी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

खाद की कमी से परेशान किसान दर दर भटकने को है मजबूर, विधायक मुकेश पटेल ने नाराज़गी जताते हुए दी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी | New India Times

एक ओर जहां कोरोना महामारी का दौर जारी है वहीं दूसरी ओर जिले में किसानों को अपनी उपज के लिए खेती में काम आने वाली खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बार बार यह कहा जाता है कि किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी लेकिन आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सोसाटियों में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है और उर्वरक की निजी दुकानों पर किसानों को लंबी लाइन में लगकर परेशान होना पड़ रहा है। निजी दुकानों पर खाद के लिए हर दिन किसानों की भीड़ लग रही है। यदि जिले में प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करवाया गया तो किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा, ये बात विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है।
उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत कोई भी व्यापारी या दुकानदार वसूलता है तो तत्काल आवाज उठाएं और मुझे इसकी जानकारी दें ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण किसान पहले से ही परेशान है और ऐसे में खाद के अभाव में यदि उसकी फसल की अच्छी पैदावार नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों की मांग के अनुसार तत्काल खाद उपलब्ध करवाने की व्यवस्था तुरंत की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर और कृषि विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों के हक में प्रदेश स्तर तक आवाज उठाऊंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version