त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के शुभ अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह भगवान राम के जय जय कार लगाते हुये मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान चालीसा, हवन व पूजन कर खुशियां मनाकर मिठाई बांटी गई व जगह जगह झण्डों को लगाकर पूरा देश भगवा मय किया गया।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील के कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल के नेतृव्य में भगवान राम के मंदिर के भूमिपूजन होने पर खुशी मनाकर पूरे देवरी नगर में भगवा झण्डा लगाकर भगवा मय कर खुशी मनाई गई। इसी प्रकार देवरी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सांसद प्रतिनिधि मयंक चौरसिया के नेतृत्व में श्री राम के मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में लड्डू बांटकर प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया व अपने साथियों के साथ खुशी मनाई गई। इस दौरान राकेश मिश्रा, हरि शंकर ढिमोले, महेन्द्र खल्ला, सुनील मिश्रा, दशरथ लोधी, दयाल पटेल, संभव जैन, गौरी पटेल, नारायण पटेल, प्रमोद नामदेव शालू लखेरा, अविनाश खत्री, नीरज नामदेव आदि बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
