अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, पूरे जिले में पुलिस की है पैनी नज़र | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, पूरे जिले में पुलिस की है पैनी नज़र | New India Times

अयोध्या में आज बुधवार को हो रहे श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह प्रातः से खासा सतर्क रहा। एसडीएम, सीओ, कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों विशेष रुप से संवेदनशील मोहल्लों एवं गांवों में लगातार गश्त करते नजर आए। नगर में पैदल मार्च की गई ताकि शांति बनी रहे। नगर के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं मुख्य मार्गों व बाजारों पर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की ड्यूटी लगाई। अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मंदिरों पर जाकर जायजा लिया, वहीं मस्जिदों पर भी नजर रखी गई।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, पूरे जिले में पुलिस की है पैनी नज़र | New India Times

आज बुधवार को अयोध्या में हुए राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर आज पूरे नगर में हंसी खुशी का माहौल है। रात में पूरे नगर में दीप जला कर रोशनी बिखेरने की तैयारी चल रही है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जश्न का माहौल है। ऐसे एनगर में शांति एक भाईचारे कायम रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। कल से ही एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप कुमार यादव नगर से लेकर गांवों तक भ्रमण कर नजर रख रहे हैं। बुधवार प्रातः से एसडीएम, सीओ, कोतवाल व कोतवाली में तैनात सभी उप निरीक्षकों एवं आरक्षियो के साथ नगर में पैदल ही भ्रमण कर संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे है। नगर के मंदिरों पर ही नहीं मस्जिदों पर भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए नजर रखे हैं, साथ नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं मुख्य बाजारों में भी सुरक्षाकर्मीयों को तैनात किया गया है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर लगी है। पूरे दिन एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव, कोतवाल संजय त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, सारे उपनिरीक्षक, महिला आरक्षियों, आरक्षियों के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। नगर वासियों ने भी आपसी भाईचारा व सौहार्दकी मिसाल पेश की, पूरे क्षेत्र में शांति और खुशी का माहौल रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article