सडक दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, डीसीएम ड्राइवर गाड़ी छोडकर फरार | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​सडक दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, डीसीएम ड्राइवर गाड़ी छोडकर फरार | New India Timesबहराइच गोंडा मार्ग पर बेरिया के निकट तेज़ रफ़्तार डीसीएम ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने डी सी एम् को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।​
सडक दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, डीसीएम ड्राइवर गाड़ी छोडकर फरार | New India Timesगोंडा जिले के परसपुर थाना छेत्र के चंदापूर किटौती निवासी लल्ला 35 वर्ष पुत्र अमरनाथ व् उमरी बेगम थाना छेत्र के पूरे देवी बाइसन पूर्वा निवासी बुद्धू 30 वर्ष पुत्र रामबक्स अपनी नातिन की विदाई समारोह में सम्मिलित होने थाना दरगाह के जौहर गांव जा रहे थे जब ये लोग बेरिया के पास पहुचे तभी सामने से रही तेज़ रफ़्तार डी सी एम् ने दोनों को बुरी तरह रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया मौके पर दोनों की मौत हो गयी।

घटना की सुचना लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डी सी एम् को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version