हर परिवार को दी जाए 20 हजार रुपये की मासिक सामाजिक सुरक्षा: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे | New India Times

संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हर परिवार को दी जाए 20 हजार रुपये की मासिक सामाजिक सुरक्षा: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे | New India Times

अध्यक्ष गोपाल किरन समाजसेवी संस्था श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को हजारों लोगों के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन भेजा है जिसमें संस्था ने शहरों के सभी निर्माण मजदूर, घरेलू महिला कामगार, रेहड़ी वालों, सब्जी बेचने वाले, होटलों के कामगार, बेरोजगार हुए निजी क्षेत्र के कर्मचारी, एनजीओ के कर्मचारी, युवा वकीलों को 20-20 हजार रुपए प्रति माह सामाजिक सुरक्षा मानदेय देने की मांग की है।
संस्था ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि दुनिया के कई देशों की सरकारें अपने नागरिकों को यह सामाजिक सुरक्षा देती हैं, हमारे देश की सरकार भी प्रति वर्ष कई गरीब देशों को हजारों करोड़ की सहायता देती है, हजारों करोड़ रुपए मूर्तियां लगाने में, मंदिर बनाने में खर्च करती हैं क्योंकि देश में धन की कमी नहीं है। इसलिए सरकार को इस काम को अति शीघ्र करना चाहिए जिससे कोराना महामारी में बेरोजगार हुए हमारे देश के नागरिक आत्मनिर्भरता के साथ जी सकें।

निवेदन स्वरूप छोटे बड़े राजनीतिक दलों, संगठनों, मंडलों, संस्थाओं से यह अपील है कि हर संगठन, मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल से संस्था, एनजीओ, समूह, दल अपने अपने स्तर पर भी देश के प्रधानमंत्री जी को इस मांग के समर्थन में ज्ञापन जरूर भेजें क्योंकि अभी कोराना महामारी का प्रकोप कम से कम 1 वर्ष तक समाप्त होने वाला नहीं है।

By nit

Exit mobile version