देवरी थाना पुलिस ने अल्टो कार से किया 9 पेटी अवैध शराब जब्त | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी थाना पुलिस ने अल्टो कार से किया 9 पेटी अवैध शराब जब्त | New India Times

थाना देवरी अंतर्गत विगत कई दिनों से शराब माफियाओं जाहर सिंह यादव, अभी यादव निवासी दहेजुआ द्वारा अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हो रही थी। एसडीओपी देवरी श्री अजीत पटेल एवं निरीक्षक थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम बोरिया की तरफ जंगल में सर्चिंग पार्टी तैयार कर भेजी गई तभी थाना केसली रोड तरफ से एक अल्टो कार ब्लैक कलर की आती दिखाई दिया जिसका नंबर एमपी 20 FA 3826 है पुलिस को देखते ही उसमें सवार व्यक्ति कार को मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे तभी टीम द्वारा कार का पीछा किया गया तो उसमें बैठे व्यक्ति जाहर सिंह यादव अभी यादव एवं कार चालक कार छोड़कर जंगल में भाग गए उन व्यक्तियों का पीछा किया गया किंतु भागने में सफल हो गए कार को चेक किया उसमें 9 पेटी देसी शराब कीमती करीब ₹38000 की रखी पाई मौके पर कार एवं कार में रखी शराब को जप्त किया गया एवं थाना लाया गया थाने पर आरोपी जाहर सिंह यादव अभी यादव के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। टीम के सदस्य उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव आरक्षक राजेंद्र रावत आरक्षक वीरेंद्र आरक्षक राजीव तोमर आरक्षक नरसिंह आरक्षक अरविंद एवं चालक आशीष साहू द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

By nit

Exit mobile version