लूट के मामले में दो साल से फरार बदमाश को पुलिस ने असलहा के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लूट के मामले में दो साल से फरार बदमाश को पुलिस ने असलहा के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

सिरोल पुलिस ने दो साल पहले लूट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोल थाना क्षेत्र में लूट के मामले में फरार बदमाश कोमल उर्फ गोलू गुर्जर पुत्र रामअवतार उर्फ पप्पू गुर्जर निवासी बरई पनिहार हाल निवास चराई पिछ्ले दो साल से फरार चल रहा था। सिरोल थाना प्रभारी पप्पू यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के मामले में फरार बदमाश कोमल उर्फ गोलू गुर्जर क्षेत्र में देखा गया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी करके लूटेरे बदमाश को पकड़ लिया और जब पुलिस ने बदमाश की छानबीन की तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article