रक्षाबंधन के मौके पर लाॅकडाउन में परेशान ना हों बहनें, इस लिए घर-घर पहुंचाई 20 हज़ार राखियां: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन के मौके पर लाॅकडाउन में परेशान ना हों बहनें, इस लिए घर-घर पहुंचाई 20 हज़ार राखियां: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

मध्य प्रदेश की राजाधीन भोपाल के लोकप्रिय कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने रक्षाबंधन के मौके पर घर-घर राखियां पहुंचाई हैं। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी और महंगाई के कारण रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर बहनें मायूस ना हों इसलिए एक भाई की तरफ से अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाली बस्तियों में रक्षाबंधन पर उपहार देकर बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाता आ रहा हूँ और मुझे इस क्षेत्र की बस्तियों में रहने वाले सभी लोगों का आर्शिवाद और स्नेह हमेशा से मिलता रहा है।

रक्षाबंधन के मौके पर लाॅकडाउन में परेशान ना हों बहनें, इस लिए घर-घर पहुंचाई 20 हज़ार राखियां: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार एक पवित्र त्योहार है जिसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। कोरोना महामारी की वजह से लगातार तीन माह से लाॅकडाउन हो रहा है जिस वजह से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों पर दुकानें बंद होने के कारण लोग खरीदी नहीं कर पा रहे हैं इसको देखते हुए मैने 20 हज़ार राखियों के साथ नारियल, रूमाल आदि रक्षाबंधन की सामग्री के पैकेट वितरण किए।

भोपाल मध्य से कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने आज कार्यालय से अपनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों जिसमें मीरा नगर, मल्टी, ईश्वर नगर, साई बाबा नगर, जनता काॅलोनी, सब्जी फार्म, शाहपुरा, शाहपुरा छावनी, बड़ा ईश्वन नगर, गौतम नगर, शांति नगर, ए-सेक्टर, बी-सेक्टर एवं सी-सेक्टर, लक्ष्मण नगर, बरखेड़ी, जहाॅगीराबाद, बैंक काॅलोनी, यादव मोहल्ला, अहीर मोहल्ला, बापू काॅलोनी आदि क्षेत्र में मध्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रक्षाबंधन की सामग्री के पैकेट पहुंचाकर बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article