एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की पर दराते से हमला कर किया घायल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की पर दराते से हमला कर किया घायल | New India Timesमध्य प्रदेश के जिला बड़वानी के ग्राम मोहिपुरा शनिवार सुबह एक लड़के ने गांव की ही रहने वाली एक 16 वर्षीय यूवती को दराते से गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसे 100 डायल से शा.प्रा.स्वा. केंद्र अंजड पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी को  हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।​
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की पर दराते से हमला कर किया घायल | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लड़की अपनी माँ अनिता बाई पति जितेंद्र जाती भील निवासी मोहिपुरा के साथ खेत मे जा रही थी तभी आरोपी महेंद्र पिता कालू जाती मानकर 26 वर्ष ने पुरानी बात को लेकर दोनों माँ बेटी के साथ गाली गलौज करने लगा उसकी माँ द्वारा माना करने पर उसने लड़की पर दराते से हमला कर दिया बीच-बचाव करने आई माँ को भी चोट लगी तब उसने चिल्ला चोट मचाना शुरू किया तभी लड़की का काका भी पहुच गया और उसने लड़की को आरोपी से छुड़ा कर 100 डायल को फोन किया इस बीच आरोपी महेंद्र उक्त लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था । 100 डायल ने मौके पर पहुच कर घायल लड़की एवं आरोपी महेंद्र को लेकर शा.प्रा.स्वा. केंद्र पहुची आरोपी को थाने ले जाया गया व लड़की का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी ने लड़की को दराते से कई जगह चोट पहुंचाई है।  उसने लड़की के पीठ पर कई वार किए। ज्ञात हो कि उक्त आरोपी पहले भी उक्त लड़की से छेड़खानी कर चुका हैं व अंजड थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी महेंद्र से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसने लड़की से प्यार होना बताया व कहा कि में उससे प्यार करता हूं व उससे शादी करना चाहता हूं लेकिन लड़की के माँ-बाप उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं तभी मेने यह कदम उठाया।

अंजड पुलिस ने फरियादी मां अनिता बाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी महेंद्र के खिलाफ धारा 294, 324 एवं 506 में मुकदमा कायम कर लिया व आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version