अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

शिक्षक नेता नोमान नें बताया कि ईद-उल-अज़हा की नमाज़ परिवार साथ घर पर ही अदा की और नमाज़ बाद क़ुर्बानी की गई। सभी नें घर पर ही क़ुर्बानी अदा की।

शासन स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों और कोविड-19 महामारी से बचाव को ध्यान में रख अमन-शान्ति से त्यौहार मनाया गया। ईद-उल-फितर पर भी लोग कोविड-19 की वजह से ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ अदा नहीं कर सके थे। यही हाल ईद-उल-अज़हा पर भी रहा। शिक्षक नेता नोमान नें कहा कि सभी नें कोरोना वायरस के खात्मे के साथ मुल्क की तरक़्क़ी के लिए दुआ की। क़ुर्बानी को लेकर पुलिस-प्रशासन की तत्परता और सहयोग की भी सराहना की गई। पर्याप्त सुरक्षा का ध्यान रख बकरीद का पर्व मनाया गया।
