सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की व्यवस्थाओं तथा नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा गरीबों सब्जी ठेले जब्त किये जाने के विरोध में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने देवरी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की व्यवस्थाओं तथा नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा गरीबों सब्जी ठेले जब्त किये जाने के विरोध में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने देवरी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र देवरी में हो रही कई अनियमितताओं एवं नगरपालिका देवरी के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा गरीब फुटपाती सब्जी दुकानदारों की सब्जी व ठेले जब्त किये जाने के विरोध में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल के नेतृव्य में सभी सब्जी दुकानदार व अन्य नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंच कर नायब तहसीलदार रघुनंदन चर्तुवेदी को एसडीएम देवरी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल द्वारा बताया गया कि 29/07/2020 को भ्रमण के दौरान स्वास्थ केन्द्र देवरी में ढेरों अनियमितताएं देखने मिलीं।मरीजों को डॉक्टर द्वारा चेक नहीं किया गया, ओपीडी समय पर सुबह से शाम तक नहीं खुलती है, वीएमओ के बारे में मरीजों के परिजनों ने बताया कि लम्बे समय से अस्पताल में नहीं आये थे, पदस्थ डाॅक्टर भी पूरे समय ड्यूटी नहीं करते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की व्यवस्थाओं तथा नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा गरीबों सब्जी ठेले जब्त किये जाने के विरोध में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने देवरी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

शोभा राम यादव महाराजपुर में पदस्थ हैं, सेवा देवरी में अकेले मिलते हैं अन्य डॉक्टर गायब रहते हैं। ओपीडी पर्ची अनुसार मरीज को न तो स्टाक से दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं और न ही सरकारी कैन्टीन की कोई व्यवस्था उपलब्ध है। मरीजों को पलंग पर बिछाने के लिये न ही चादर है और न ही ओढ़ने के लिये कम्बल दिये जाते हैं। वार्ड में व शौचालयों में गंदगी का आलम रहता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियो को क्या सुविधाएं दी जाती हैं उसकी भी जानकारी मांगी गई।

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की व्यवस्थाओं तथा नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा गरीबों सब्जी ठेले जब्त किये जाने के विरोध में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने देवरी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इसी के साथ दूसरे पत्र में नगरपालिका देवरी के कर्मचारियों द्वारा जिस प्रकार बर्बरता पूर्वक गरीब सब्जी वालों की रोजी रोटी भरण पोषण कर रहे लोगों की सब्जी व ठेले जब्त करने के सम्बंध में विरोध करते हुये लापरवाही व वर्बरता दिखाने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की गई साथ ही मांग की गई है कि गरीब सब्जी दुकानदार ऐसे लाॅकडाउन की स्थिति में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं उनकी जिस तरीके से सब्जी व ठेले ट्राली में भरकर शमसान घाट पर फेंक दी गई उसका नुकसान गरीबों का कौन भरेगा? ऐसी स्थिति में एसडीएम से मांग की गई कि सब्जी दुकानदारों को एक निश्चित स्थान पर सब्जी दुकान लगाने की जगह दी जाये जिससे उनके परिवार का भरण पोषण चल सके। इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया व स्पष्ट तौर पर कहा गया कि यदि सभी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो मैं व मेरे अन्य साथी जनप्रतिनिधि व नगर के लोग अनशन व भूख हड़ताल करने पर विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जनपद उपाध्य महेन्द्र पटेल, दयाल पटेल, जनपद सदस्य भगवान सीग कुर्मी, जनपद सदस्य रानी पति कुंदन आदिवासी व बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article