ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है: एसपी ट्रैफिक कमल किशोर | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है: एसपी ट्रैफिक कमल किशोर | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश की युवा टीम द्वारा मास्क जन जागरूकता अभियान चलाया गया। मथुरा भूतेश्वर चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के द्वारा किया गया।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है: एसपी ट्रैफिक कमल किशोर | New India Times

एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा मास्क के लिए चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। मथुरा भूतेश्वर चौराहे पर आने जाने वाले टू व्हीलर, फोर व्हीलर, ई-रिक्शा, टेंपो के चालकों के साथ वाहन में बैठी हुई सवारियों को जागरूक करते हुए सभी लोगों को निःशुल्क मास्क देते हुए जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस के उप निरीक्षक व समस्त स्टाफ ने मास्क जागरूकता सहयोग किया।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है: एसपी ट्रैफिक कमल किशोर | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में लोग अभी जागरूक नहीं हैं, अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जबकि इस महामारी में मास्क एक कवच के रूप में बचाव कर रहा है फिर भी लोग जागरुक नहीं हैं, उन्हीं लोगों को हम जागरूक कर रहे हैं और निःशुल्क मास्क दे रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ने कहा कि यह हमारा अभियान लगातार चल रहा है और हम लोग जगह-जगह पर जाकर मास्कों का वितरण कर रहे हैं। महानगर युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने का हम ऐसे लोगों को जागरूक कर रहे हैं जो रोड पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। हम मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूक कर रहे हैं।

जागरूकता अभियान में डॉक्टर जमुना शर्मा, श्रीमती अंजू अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अशोक तिवारी, सत्यदेव शर्मा, आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, हेमंत अग्रवाल, चंद्रकांत पांडे, गणेश पाल, कुलदीप शास्त्री, कुमारी आराधना भारद्वाज, बृजेश शर्मा, अनुराग गोयल, विनोद पांडेय, योगेश चौधरी व बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article