आयुष चिकित्सकों ने क्लीनिक संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष चिकित्सकों ने क्लीनिक संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा | New India Times

कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा 22 जून 2020 से निजी आयुष चिकित्सकों के दवाखाने खोलने की अनुमति देने के पश्चात आयुष चिकित्सकों को अपने क्लीनिक संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर सहित सीएमएचओ एवं जिला चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन डाॅक्टर फरीद काज़ी, डाॅक्टर एस एम सादिक़, डाॅक्टर नईम शेख के द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से इस बात को उल्लेखित किया गया है कि प्रशासनिक आदेश के पालन में सर्दी खांसी जुकाम के मरीजों का इलाज आयुष चिकित्सकों द्वारा ना करते हुए उन्हें फीवर क्लिनिक भेजा जा रहा है जहां पर उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया जाता है जिसके कारण मरीज के परिवार के लोग आयुष चिकित्सकों से आकर विवाद उत्पन्न करते हैं जिसके कारण आयुष चिकित्सकों की छवि खराब हो रही है। फीवर क्लिनिक्स की बात सुनकर मरीज ना तो अपना पता बताते हैं और ना मोबाइल नंबर बताते हैं जिसके कारण आयुष चिकित्सकों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाने के डर और खौफ के कारण आयुष क्लीनिकों में मरीजों का आना बंद हो चुका है। ऐसी स्थिति में मरीजों के ना आने के कारण स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं भेजी जा रही है, जिसके कारण विभाग द्वारा दबाव बनाकर आयुष चिकित्सकों के क्लीनिक को बंद करने की धमकी दी जा रही है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर बुरहानपुर से मार्गदर्शन देने की प्रार्थना की गई है। इस अवसर पर डाॅक्टर फहीम अशरफ, डाॅक्टर अब्दुल सईद, डाॅक्टर उमैर क़ाज़ी, डाॅक्टर गुड्डू भैया, डाॅक्टर कैसर, डाॅक्टर सलाह उद्दीन, डाँक्टर सैय्यद महमूद अली आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article