पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; 
लखनादौन सिविल हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद एवं लाल सिस्टर को शुक्रवार शाम भावभीनी विदाई दी गई। इस उपलक्ष में सीएमओ डॉ. आर. श्रीवास्तव ने डॉ. प्रसाद के सेवाकाल पर प्रकाश डाला।
डॉ. प्रसाद ने 31 साल लखनादौन शहर के लोगों की सेवा की। इस उपलक्ष में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा की डॉ. कभी रिटायर नहीं होता, डॉ. प्रसाद एक सर्जन के रूप में शहर वासियो की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ.बी.एस. सोलंकी, डॉ.पेरतेती, डॉ.संजय शर्मा, डॉ.राजेश डेहरिया, डॉ.दीपक पाण्डेय, डॉ.संजय जैन, डॉ.रत्नेश तेकाम, डॉ.मरावी, डॉ.वीथी जैन, डॉ.नंदुलकर, डॉ.स्नेहलता कौसले सहित समस्त चिकित्सक, एवं समस्त स्टाफ सिविल हॉस्पिटल लखनादौन उपस्थित रहा। डॉ. संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
