पेड़-पौधे से ही हमारा जीवन है, इन के बिना हमारा जीवन अधूरा है: गिरीश गुर्जर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पेड़-पौधे से ही हमारा जीवन है, इन के बिना हमारा जीवन अधूरा है: गिरीश गुर्जर | New India Times

ईद मुबारक के मौके पर एडवोकेट गिरीश गुर्जर सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा अपने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर ईद की बधाई दी और साथ में एक अच्छी मुहिम की शुरुआत की जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद मुबारक देते हुए सभी को एक एक पौधा भेंट किया और साथ में पौधे को लगाया। इस मुहिम को चलाकर गिरीश जी ने एक संदेश दिया कि हमें अपने पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने चाहिए, पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है, इनके बिना हमारा जीवन अधूरा है।

आशिफ उस्मानी अध्यक्ष मुस्लिम महासभा धौलपुर ने कहा हमें हर त्यौहार के मौके पर पेड़ पोधे लगाना चाहिए, पेड़ पौधे इंसान के जीवन का एक अहम हिस्सा हैं, बिना पेड़ पौधों के इंसान का जीवन अधूरा है, हमारा जीवन पेड़ पौधों के ऊपर निर्भर है। हम इस मुहिम को आगे तक चलाएंगे और साथ में सभी को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version