मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंजुमन-ए-ज़कवी जमात, बुरहानपुर के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए एवं शासन-प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए दाऊदी बोहरा समाज के धर्म गुरु डाॅक्टर मुफद्दल साहब के आदेशानुसार गुरुवार को कुर्बानी का त्योहार ईदुल अज़हा (बकरा ईद) सादगी के साथ विशेष नमाज़ अदा कर के एवं खुतबे का वाचन करके घरों में मनाया गया। सभी समाजजनों ने घर में सुरक्षित रह कर त्योहार मनाया। घरों पर ही नमाज अदा कर कुर्बानी पेश की गई। नमाज के बाद खुशी की मजलिस भी संपन्न हुई। बोहरा समाज के लोग मस्जिदों में नहीं गए। समाज के प्रमुखों ने प्रशासन के आदेश अनुसार सीमित स्थान में जाकर ईद की नमाज मस्जिदों में अदा की।
शहर आमिल शेख अली असगर भाई के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी समाजजनों ने एक-दूसरे से गले एवं हाथ नही मिलाते हुए एक दूसरे को सलाम दुआ कर के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद उल जुहा की बधाई देने के साथ सोशल नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप ट्विटर के माध्यम से एक दूसरे को बधाई का संदेश भी दिया।
नमाज के बाद खुशी की मजलिस हुई। आज उन घरों में ईद की खुशी दोगुनी हो गई है जिन घरों मौला के संदेश पढ़ा गया। इस दौरान समाज के सभी लोगों ने घरों में ही देश में सुख समृद्धि शांति की दुआ की साथ ही धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुद्दीन मौला की सेहत और उनके जल्द बुरहानपुर तशरीफ लाने की दुआ की गई।
