झाबुआ पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक थांदला बार के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम शेरानी के परिवार के सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट आई निगेटिव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक थांदला बार के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम शेरानी के परिवार के सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट आई निगेटिव | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। झाबुआ जिले के मेघनगर के सलीम शेरानी परिवार के सदस्यों की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है ।

भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट सलीम शेरानी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट इंदौर भेजी गई थी वहां से सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अन्य जानकारी देते हुए सलीम शेरानी ने बताया कि मैं मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अभी अस्पताल में ही हूं और मेरे स्वास्थ्य में भी काफी सुधार हुआ है। शेरानी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी अपने घरों में रहें, बहुत अत्यधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें, अपना व अपने परिवार का पूरा ख्याल रखें और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डरे अपने नजदीक के डॉक्टरों से संपर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article