ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश की महिला टीम द्वारा चलाया गया मास्क जनजागरूकता अभियान | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश की महिला टीम द्वारा चलाया गया मास्क जनजागरूकता अभियान | New India Times

आज पुलिस चौकी बाग बहादुर से जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा किया गया। मास्क अभियान स्टेट बैंक चौराहा, नया बस स्टैंड पर आने जाने वाले सभी लोगों को निःशुल्क मास्क देते हुए जागरूक किया गया साथ ही इस अभियान में यातायात पुलिस ने सहयोग किया।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश की महिला टीम द्वारा चलाया गया मास्क जनजागरूकता अभियान | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में लोग अभी जागरूक नहीं हैं, अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जबकि इस महामारी में मास्क एक कवच के रूप में बचाव कर रहा है फिर भी लोग जागरुक नहीं हैं, उन्हीं लोगों को हम जागरूक कर रहे हैं और निःशुल्क मास्क दे रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा ने कहा कि यह हमारा अभियान लगातार चल रहा है और हम लोग जगह-जगह पर जाकर मास्कों का वितरण कर रहे हैं। महानगर युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि हम ऐसे लोगों को जागरूक कर रहे हैं जो रोड पर मास्क नहीं लगा रहे हैं, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूक कर रहे हैं।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश की महिला टीम द्वारा चलाया गया मास्क जनजागरूकता अभियान | New India Times

इस जागरूकता अभियान में डॉक्टर विकास मिश्रा, संजय प्रताप सिंह, श्रीमती सरोज बोला, श्रीमती अंजू अग्रवाल, चंद्रकांत पांडेय, हेमंत अग्रवाल, दिनेश भोला, गणेश पाल, संजीव कुमार, सुरेश सिंह, किशन स्वरूप, प्रवेश कुमार पप्पू, मनोज, कुलदीप शास्त्री, प्रवीण मिश्रा, विनोद पांडेय व बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article