भिवंडी मनपा चुनाव-2017: भिवंडी मनपा चुनाव में 90 सीटों के लिए 629 नामांकन दाखिल | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी मनपा चुनाव-2017: भिवंडी मनपा चुनाव में 90 सीटों के लिए 629 नामांकन दाखिल | New India Timesचुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार आगामी 24 मई को होने वाले भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका  के कुल 23 प्रभागों के 90 नगरसेवकों हेतु होने जा रहे चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा 29 अप्रैल से अंतिम तारिख 6 मई तक कुल 629 नामांकन फार्म भरे गये हैं। उक्त जानकारी मनपा जनसंपर्क अधिकारी सुनील झलके द्वारा मीडिया को दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, आगामी 24 मई को होने जा रहे भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव हेतु 29 अप्रैल से नामांकन की आख़िरी तारीख 6 मई अपरान्ह 3 बजे तक कुल 629 आनलाईन नामांकन फार्म प्रत्याशियों द्वारा चुनाव अधिकारियों  के समक्ष भरे गये हैं। मनपा प्रशासन द्वारा 5 प्रभागों में कुल 8 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा बी फ़ार्म देकर उम्मीदवारी प्रदान की गई है। जनसंपर्क अधिकारी सुनील झलके नें बताया कि, नामांकन फार्म की जांच व प्रत्याशी सूची 8 मई, 11 मई को प्रत्याशी नाम पीछे लिए जाने की प्रक्रिया एवं 12 मई को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह सहित अंतिम बूथ मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।​भिवंडी मनपा चुनाव-2017: भिवंडी मनपा चुनाव में 90 सीटों के लिए 629 नामांकन दाखिल | New India Times

  • राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों को नामांकन हेतु दिए गए बी फार्म

 भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी नें बताया कि, मनपा चुनाव में कुल 59 उम्मीदवारों को पार्टी द्वारा बी फ़ार्म देकर उम्मीदवारी प्रदान की गई है। इसी प्रकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू के अनुसार, मनपा चुनाव में कुल 65 उम्मीदवारों को उम्मीदवारी देते हुए पार्टी द्वारा बी फ़ार्म दिया गया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव(लाला) के अनुसार, समाजवादी पार्टी द्वारा कुल 9 मनपा प्रभागों में अर्थात 36 प्रत्याशियों को पार्टी का बी फ़ार्म देते हुए नामांकन दाखिल कराया गया है। कोणार्क विकास आघाडी प्रमुख पूर्व महापौर विलास पाटिल के अनुसार, कोणार्क विकास आघाडी द्वारा 24 सशक्त उम्मीदवारों को पार्टी का बी फ़ार्म देते हुए नामांकन दाखिल कराया गया है। भिवंडी विकास का नारा लेकर प्रथम बार चुनावी मैदान में उतरे भिवंडी डेबलपमेंट फ्रंट के संयोजक पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव फाजिल अंसारी ने बताया कि, भिवंडी डेवलपमेंट फ्रंट द्वारा कुल 16 प्रत्याशी चुनावी समर में उतारे गये हैं। राकांपा जिलाध्यक्ष शेख खालिद गुड्डू के अनुसार, 33 उम्मीदवारों को पार्टी का बी फ़ार्म देकर नामांकन दाखिल कराया गया है। शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने ने बताया कि, शिवसेना द्वारा कुल 50 प्रत्याशियों को बी फ़ार्म देकर नामांकन दाखिल कराया गया है।

 टिकट न मिलने से नाराज भिवंडी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षा रेहाना अंसारी ने पार्टी व पद से त्यागपत्र दे दिया है और कोणार्क विकास आघाडी में प्रवेश  किया है। इसी प्रकार भिवंडी शहर महिला समाजवादी पार्टी अध्यक्षा यास्मीन सिद्दीकी ने पार्टी व पद से त्यागपत्र दे दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version