प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने रक्तदान कर दीक्षा की बचाई जान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने रक्तदान कर दीक्षा की बचाई जान | New India Times

इन दिनों वाट्सएप ग्रुप ब्लड 24 गुना 7 हेल्प धौलपुर एवं आओ रक्तदान करें ग्रुप धौलपुर की मदद से जरूरतमन्द लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है और रोजाना कई जिन्दगीयां बचाई जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में बुधवार को भर्ती दीक्षा को ए पोजिटिव रक्त की जरूरत थी। दीक्षा के परिवार में रक्तदान करने हेतु कोइ सक्षम नहीं था। दीक्षा के परिवारीजन बहुत परेशान थे। दीक्षा का हीमोग्लोबिन 4.5 रह गया था। जब रक्त की जरूरत का मैसेज ग्रुप पर डाला गया तो मैसेज को देखते ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामौर में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त विशाल गुप्ता तत्काल जिला अस्पताल पंहुचे और रक्तदान किया। इस अवसर पर विशाल का कहना था कि समय-समय पर जरूरतमन्द की मदद करनी चाहिए और रक्तदान करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए । यह मेरे जीवन का सांतवा रक्तदान है। इस अवसर पर कमल ठाकुर और कारन गोयल साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article