शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

20 जुलाई 2020 को मृतक शिव शंकर कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाह उम्र 70 वर्ष निवासी फॉरेस्ट नाके के सामने उसके घर की छत पर मिली थी।
मृतक के बड़े पुत्र प्रशान्त ने अपने छोटे भाई निशांत को बुलाकर घटना बताई, फिर निशांत के द्वारा थाना छोला मंदिर में सूचना दी गई। सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
मृतक शिवशंकर की पीएम रिपोर्ट कल प्राप्त हुई है जिसमें मृतक की मृत्यु गला घुटने से होना पाया गया है, जिसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विवेचना के दौरान परिवार के सदस्यों पर संदेह होने के कारण मृतक के बड़े पुत्र प्रशांत कुशवाहा उम्र 38 वर्ष से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना की रात में संपत्ति और पैसों का पिता और मेरे बीच विवाद हुआ था, इसीलिए मैंने प्लास्टिक की रस्सी से अपने पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी थी और घटना से अनभिज्ञ बताते हुए अपने छोटे भाई निशांत से रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
छोला मंदिर पुलिस द्वारा मर्ग जांच पर हत्या का अपराध कायम किया गया है और आरोपी प्रशांत कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
