मुरादाबाद टाउन हॉल पर फड़ लगाने वाले फड़ हटने के कारण हुए बेरोजगार, एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर की फड़ लगवाने की मांग | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद टाउन हॉल पर फड़ लगाने वाले फड़ हटने के कारण हुए बेरोजगार, एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर की फड़ लगवाने की मांग | New India Times

काफी वर्षों से टाउन हॉल पर फड़ लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले फड़ व्यापारी आज बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, उनके सामने आर्थिक स्थिति का संकट गहरा गया है, वे रोजी-रोटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। वहीं टाउन हाल पर पुराने फड़ लगाने वालों को भी आज जगह नहीं दी जा रही है क्योंकि टाउन हॉल पर स्थित कार पार्किंग में अब नये व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से फड लगाए जा रहे हैं जिसकी शिकायत सभी फड़ व्यापारियों ने आज एसएसपी मुरादाबाद से की है।

व्यापारी सिकंदर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने फड़ व्यपारी काफी वर्षों से टाउन हाल पर अपना फड़ लगाते आ रहे हैं लेकिन करीब 10 महीने से हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉक डाउन व कोविड-19 की वजह से हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जहां हम लोग काफी वर्षों से फड लगाते आ रहे हैं वहां से हम सभी को बलपूर्वक हटा दिया गया है और उसकी जगह कार पार्किंग जो केवल गाड़ी खड़ी करने की जगह है उसके अंदर अवैध रूप से ठेकेदार द्वारा फड़ लगवाए जा रहे हैं। नए-नए लोग आकर वहां अपना फड़ लगा रहे हैं जिसकी वजह से हम बेरोजगार हो गए हैं। हमने एसएसपी से प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि वहां जो अवैध रूप से जो लोग फड़ लगा रहे हैं उनके फड़ हटवा कर और जो लोग काफी वर्षों से वहां अपने फड़ लगाते हैं उनके फड़ वहाँ लगवा दिए जाएं।

By nit

Exit mobile version