उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहराइच के सपाइयों ने किया अस्थि विसर्ज | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहराइच के सपाइयों ने किया अस्थि विसर्ज | New India Times

बहराइच के सपाइयों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अस्थि विसर्जन किया। उनका कहना है कि लगातार उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था लचर रही है, ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं उसको लेकर सपाइयों में जबरदस्त रोष है। उन्होंने अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था जिसके बाद आज उन्होंने उनका अस्थि विसर्जन भी कर दिया।

इस संबंध में सपा के पूर्व विधायक के के ओझा का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदिनाथ का जो हम लोगों ने पुतला फूंका था उसका अस्थि विसर्जन आज किया है क्योंकि कानून व्यवस्था में आए दिन खिलवाड़ किया जा रहा है हत्याएं दिन पर दिन होती चली जा रही हैं फिर चाहे वह संजीव यादव हो या पत्रकार भाई जोशी जी हो चाहे जो हो 176 ब्राह्मण विगत 40 दिन में मारे गए थे जिसके स्टेटमेंट मेने दिया था और उसके आठ-दस दिन बाद प्राइम 15 ब्राह्मणों की और हत्या हुई यादों की हत्या हो रही है सारे पिछले समाज के लोगों की हत्या हो रही है इसलिए आज मैंने कानून व्यवस्था का भी अंतिम संस्कार करते हुए सबके असते विसर्जित कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article