बहराइच के बैटरी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच के बैटरी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख | New India Times

कस्बा फखरपुर नेशनल हाईवे से सटे इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने टू स्टार बैटरी के गोदाम में आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना रविवार रात करीब 11:00 बजे की है।

स्थानीय लोगों का कहना है बैटरी गोदाम से अचानक धुआं निकलते देखा गया देखते ही देखते धुआं आग की भयानक शक्ल में बदल गया गोदाम में रखें भारी भरकम बैटरी इन्वर्टर विस्फोट होने लगे स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना टू स्टार बैटरी गोदाम के मालिक तौकीर बैग (शेबू) को दी गई तत्काल मौके पर पहुंचे गोदाम के मालिक कहना है आग इतनी भयानक थी की चंद मिनटों में पूरे गोदाम को आग ने अपने कब्जे में ले रखा था गोदाम के मालिक द्वारा इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी, मौके पर मौजूद हन्नान खान, नासिर अली (भोलू), आरिफ खान, मतीन अली, मोनू, आदि स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने की पूरी कोशिश की गई जो कुछ हद तक कामयाब भी हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article