जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने वीडियो जारी कर की लोकतंत्र बचाने व गद्दारों को सबक सिखाने की अपील | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने वीडियो जारी कर की लोकतंत्र बचाने व गद्दारों को सबक सिखाने की अपील | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने जिला एवं प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर आज अपना 1.24 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर भारत के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर धन-बल और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यह तिकड़ी निर्वाचित सरकार को गिराने का काम कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदेश की जनता ने 15 साल के भ्रष्टाचार वाले शासन को खत्म कर कांग्रेस को प्रदेश की सौंपी थी, लेकिन भाजपा कांग्रेसी निर्वाचित सरकार को गिराने का काम कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि ऐसे विधायक और उम्मीदवार जिन की सौदेबाजी की जा रही है। जिन्होंने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाना है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version